Samachar Seva

Mission Patrkarita

डॉ. सुषमा बिस्सा एनएएफ की सदस्य निर्वाचित

Dr. Sushma Bissa elected member of NAF

बीकानेर, (समाचारसेवा)। डॉ. सुषमा बिस्सा एनएएफ की सदस्य निर्वाचित, बीकानेर की पर्वतारोही डॉ. सुषमा बिस्सा को नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन नई दिल्ली में एक बार फिर कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया है।

संस्थान सचिव आर के शर्मा ने बताया कि साधारण सभा में संपन्न कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन हुआ। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की साधारण सभा बुधवार को चाणक्यपुरी स्थित यूथ हॉस्टल एसोसिएशन में हुई।

बैठक में देशभर के प्रतिनिधि शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि डॉ. सुषमा बिस्सा गत 15 वर्षों से कार्यकारिणी सदस्य चुनी जाती रही हैं।

तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

बीकानेर, (समाचारसेवा)। तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर निलम्बित कर दिए गए हैं।

औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाषचंद्र मुटनेजा ने बताया कि वल्लभ गार्डन स्थित लाईफ लाईन मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 27 से 28 दिसंबर के लिए निलंबित किया गया हैं।

इसी प्रकार श्रीडूंगरगढ़ स्थित याराना मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर तथा दंतौर रोड, पूगल स्थित कैलाश मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 27 से 31 दिसंबर तक पांच दिवस के लिए निलंबित किया गया है।