Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर में संभागीय आयुक्त मेहरा करेंगे ध्वजारोहण

Divisional Commissioner Mehra will flag hoisting at Bikaner

बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर में संभागीय आयुक्त मेहरा करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह शनिवार को राजकीय डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त भंवर लाल मेहरा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेहरा आकाश में श्वेत कपोत और रंगबिरंगे गुब्बारे छोड़ेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) राज्यपाल के संदेश का पठन करेंगे।  स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली मार्च पास्ट में आरएसी की तीसरी व 10वीं बटालियन, राजस्थान पुलिस, राजस्थान अरबन होमगार्डस, राजस्थान महिला पुलिस की टुकड़ियां शामिल होगी।

इस दौरान आरएसी तथा राजस्थान पुलिस के बैण्ड ने सुमधुर स्वर लहरिया बिखेरी। इस अवसर योग-व्यायाम का भी प्रदर्शन किया जायेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जागरूकता के सम्बंध में गीत और नृत्य प्रस्तुति दी जायेगी।