Loading Now

updates

गांव हंसेरा में राजस्थान किसान सभा का जिला सम्मेलन रविवार को

District conference of Rajasthan Kisan Sabha in village Hansera on Sunday

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) राजस्‍थान किसान सभा का जिला सम्‍मेलन रविवार को लूणकरनसर के गांव हंसेरा में जसनाथ मंदिर परिसर में आयोजित होगा। सम्मेलन में न्यूनतम समर्थन मूल्य की गांरटी, पूर्ण कर्जा माफी, जीएसटी दरों को कम करने सहित जनसमस्याओं पर विचार कर आगे की रणनीति बनाई जायेगी।

सम्‍मेलन में राजस्‍थान किसान सभा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष कॉ. नरेन्द्र आचार्य, प्रदेश महामंत्री कॉमरेड कैलाश गहलोत, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव  कॉ. अविनाश चन्द्र व्यास, अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कॉग्रेस (एटक) के रामेश्वर शर्मा वरिष्ठ नेता, अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कॉग्रेस (एटक) के जिलाध्यक्ष बीकानेर कॉ. प्रसन्न कुमार शर्मा, अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कॉग्रेस (एटक) के महामंत्री कॉ. अब्दुल रहमान कोहरी, नौजवान सभा के महासचिव कॉ.सरजू गहलोत आदि शामिल होंगे।

Share this content:

You May Have Missed