Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर में डेंगू ने ली एक सैनिक की जान

Dengue killed a soldier in Bikaner

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर में डेंगू ने ली एक सैनिक की जान, डेंगू की चपेट में आये एक सैनिक की शनिवार को पीबीएम अस्‍पताल के आईसीयू वार्ड में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह जवान सेना की 305 फिल्‍ड रेजिमेंट में तैनात था। जवान का नाम जिपसॉन बाबू था।

305 फिल्‍ड रेजिमेंट के सुबेदार जगदीशचन्‍द्र की ओर से इस संबंध में सदर थाने में दर्ज मर्ग में बताया गया है कि सैनिक जिपसॉन बाबू का मिलट्री अस्‍पताल में इलाज चल रहा था वहां जांच के दौरान 26 अक्‍टूबर को जवान को डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ।

स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार ना होते देख बाद में जवान को 29 अक्‍टूबर को बीकानेर के पीबीएम अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 30 अक्‍टूबर को जवान की मौत हो गई। थानाधिकारी ने बताया कि एएसआई अशोक कुमार को मर्ग की जांच सौंपी गई है।