Samachar Seva

Mission Patrkarita

भीड़तंत्र में बदल गया है लोकतंत्र – अतिराज सिंह

Democracy has turned into a mob - Atiraj Singh

बीकानेर, (समाचार सेवा)भीड़तंत्र में बदल गया है लोकतंत्र – अतिराज सिंह, वरिष्ठ शिक्षक अतिराज सिंह ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र भीड़तंत्र में बदल गया है। सिंह बुधवार को ज्ञान विधि पी.जी. महाविद्यालय बीकानेर में बुधवार को गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि देश में वंशवाद हावी हो रहा है। जब तक जनता जागरूक होकर वास्तविक समाज से वास्ता रखने वाले प्रतिनिधियों को नही चुनेगी तब तक इस व्यवस्था में परिर्वतन आना असंभव है।

इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.एल. बिश्‍नोई ने ध्‍वज फहराया। समारोह में सहायक आचार्य डॉ. संतोष बिश्‍नोई, डॉ. एम.एल. जोईया, भंवरलाल बड़गुजर, डॉ. योगेश पुरोहित, राकेश कुमार, विद्यार्थी मन्जू बिश्‍नोई, रहमान, अभिषेक, ज्योतिका, देवदत्त, ज्योतिका, संदीप सोनी  आदि ने भी विचार रखे।