Samachar Seva

Mission Patrkarita

श्रीमती सरला देवी बिस्‍सा का निधन

Death of Mrs. Sarala Devi Bissa.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)श्रीमती सरला देवी बिस्‍सा का निधन, बीकानेर के वरिष्‍ठतम प्रेस फोटोग्राफर स्‍व. मदन गोपाल बिस्‍सा की धर्म पत्‍नी श्रीमती सरला देवी बिस्‍सा का बुधवार सुबह निधन हो गया।

Death of Mrs. Sarala Devi Bissa

Death of Mrs. Sarala Devi Bissa

श्रीमती बिस्‍सा के सुपुत्र श्‍याम बिस्‍सा व बृजगोपाल बिस्‍सा ने बताया कि स्‍व. श्रीमती सरला देवी निधन बुधवार सुबह सवा नौ बजे हो गया। उनका अंतिम संस्‍कार बुधवार दोपहर एक बजे जस्‍सूसर गेट स्थित श्‍मशान घाट पर किया जाएगा।

जानकारी में रहे कि बीकानेर में प्रेस फोटोग्राफी के क्षेत्र में बिस्‍सा परिवार का महत्‍वपूर्ण योगदान है। ब्‍लेक एंड व्‍हाईट फोटोग्राफी के जमाने से आज के रंगीन जमाने तक इस परिवार ने फोटोग्राफी के क्षेत्र में अपने झंडे गाड़े हैं।

जोशीवाड़ा स्थित बिस्‍सा जी की दुकान मोडर्न स्‍टूडियो स्‍व. मदन गोपाल जी बिस्‍सा के समय में स्‍थानीय बड़े-बड़े राजनीतिज्ञों के बैठने का एक बड़ा स्‍थान हुआ करता था। समाचार सेवा परिवार की ओर से स्‍व. सरला देवी बिस्‍सा को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। नमन।