Samachar Seva

Mission Patrkarita

पर्यावरण तीर्थ के रूप में जाना जाएगा डाबला तालाब-जयंत चौधरी

NEERAJJOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में डाबला तालाब पर्यावरण तीर्थ के रूप में जाना जाएगा। अपने बीकानेर दौरे के दौरान चौधरी ने देव जसनाथ की अवतरण स्थली डाबला तालाब में देव जसनाथ तलाई का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि जसनाथ जी महाराज की शिक्षा पर चलना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी हैं। समारोह में बहादुरमल सिद्ध, धन्ना नाथ सिद्ध, भगवान नाथ सिद्ध, पोकर नाथ सिद्ध, मांगी नाथ सिद्ध, महंत भंवर नाथ, महंत रूघनाथ, बिशन नाथ, बीरबल नाथ, हंसराज आदि मौजूद रहे।