Samachar Seva

Mission Patrkarita

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन सोमवार को

Congress protest against inflation at Collectorate on Monday

बीकानेर, (समाचारसेवा)। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन सोमवार को, महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी सोमवार को सुबह 11 बजे से कलेकट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी।

रविवार को कांग्रेस के व्यासस कॉलोनी स्थित कार्यालय में हुई बैठक में वक्ता्ओं ने कहा कि देश में पेट्रोल गैस और खाने-पीने की वस्तुाओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे आम आदमी का जीना दूभर हो रहा है।

आमजन के हित में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को केन्द्रग की भाजपा सरकार से जवाब तलब करना चाहिये।

बैठक में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी, शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी (सूचना प्रधोगिक विभाग) के ज़िला संयोजक जयदीपसिंह जावा, ब्लाक अध्यक्ष सुमित कोचर,

युवा प्रदेश कांग्रेस महासचिव अरुण व्यास, युवा कांग्रेस ज़िला अध्य्क्ष धनपत चायल, युवा कांग्रेस के तोलाराम सियाग, हँसराज विश्नोई, जितेंद्र नायक, गोर्धनलाल मीणा, पाबूराम नायक आदि नेता-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ढाई ग्राम स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर, (समाचारसेवा)। पांचू थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के धंधे में लिप्‍त दो आरोपियों पांचू निवासी ईश्वरराम व हरिराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ढाई ग्राम स्मैक तथ एक बाइक बरामद की है।

पांचू थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि शनिवार रात को क्षेत्र में नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान ये दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर वहां आए।

इनसे सामान्य पूछताछ की गई तो इनके हाव-भाव संदिग्ध लगे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विवाहिता की संदिग्ध मौत

बीकानेर, (समाचारसेवा)। 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। मामला जसरासर थाना क्षेत्र के साधासर गांव का है।

थानाधिकारी देवीलाल सहारण ने बताया कि घटना रविवार सुबह की है। 24 वर्षीय मुन्नी देवी जाट पुत्री गेना राम की कुंड में गिर गई।

उसे पीबीएम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

उसकी शादी 15 वर्ष की उम्र में हो गई थी। उसके कोई संतान नहीं थी। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का लग रहा है।