Loading Now

updates

कांग्रेस की नेता प्रियंका के कार्यालय का हुआ शुभारंभ

Congress leader Priyanka's office inaugurated

बीकानेर, (samacharseva.in)। शकांग्रेस की नेता प्रियंका के कार्यालय का हुआ शुभारंभ, हर जिला महिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर की उपाध्यक्ष प्रियंका गहलोत सोलंकी के कार्यालय का शुभारंभ गत दिवस चार्मिंग साड़ी शोरूम बिल्डिंग में भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के सह सचिव व मध्‍यप्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा ने किया।

Congress-leader-Priyankas-office-inauguratedd-300x157 कांग्रेस की नेता प्रियंका के कार्यालय का हुआ शुभारंभ

कार्यालय शुभारंभ समारोह में राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष सलीम भाटी शहर जिला बीकानेर कांग्रेस के अध्‍यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव जिया उर्र रहमान आरिफ, सुरेन्द्र कुमार गहलोत, विशाल गहलोत,  अभिषेक पंवार,  सुनील जोशी, पंकज सुथार आदि नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता कुलदीप इंदोरा ने कहा कि देश की स्‍वतंत्रता तथा कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने में देश की महिलाओं का बराबर का योगदान रहा है। उन्‍होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं को साथ लेकर चले बगैर देश का संपूर्ण विकास संभव नहीं था। इंदोरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव महिलाओं को आगे बढने का अवसर दिया है।

शहर महिला कांग्रेस उपाध्‍यक्ष प्रियंका गहलोत सोलंकी ने समारोह में शामिल हुए सभी नेता-कार्यकर्ता, परिजनों का आभार व्‍यक्‍त किया। ࠀ लीम ्ष की बिल्डिंग में कुलदीपक

Share this content:

You May Have Missed