Samachar Seva

Mission Patrkarita

कांग्रेस के विधायक जुबेर खान के निधन पर शोक जताया 

Congress expressed grief over the death of MLA Zuber Khan

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। कांग्रेस के विधायक जुबेर खान के निधन पर शोक जताया , कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव रामगढ़ से विधायक एवं भारतीय राष्‍ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जुबेर खान के निधन पर बीकानेर के कांग्रेस जनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष बी. जी. बिस्सा, पूर्व प्रदेश मंत्री गोपाल पुरोहित, होलसेल भंडार के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र व्यास, डॉ विजय आचार्य, शहर कांग्रेस सचिव मन मोहन पुरोहित सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि एक जुबेर खान का निधन कांग्रेस के लिये एक अपूर्णीय क्षति है।

बिस्‍सा ने बताया कि जुबेर खान दो बार जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष राजसथान एन एस यू आइ के अध्यक्ष एवं कई बार विधायक रहे हैं।