Loading Now

updates

कलेक्‍टर साहिबा, कुछ करो हमारी बच्चियां कॉलेज नहीं जा पा रही हैं

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। कलेक्‍टर साहिबा, कुछ करो हमारी बच्चियां कॉलेज नहीं जा पा रही हैं, कलेक्‍टर साहिबा राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर के मुख्‍य द्वार के सामने अज्ञात कब्‍जा‍धारियों ने लगभग 10 दिन पहले तारबंदी कर दी है। इस कारण कॉलेज की अनेक छात्राओं ने कॉलेज आना बंद कर दिया है।

कॉलेज स्‍टॉफ व अन्‍य लोग किसी प्रकार एक उबड़ खाबड़ रास्‍ते से कॉलेज पहुंच रहे हैं। इस समस्‍या से कॉलेज प्रशासन ने राज्‍य सरकार सहित आपको, क्षेत्र के थानेदार साहब को, साथ ही नगर निगम व अन्‍य संबंधितों को भी पत्र भेजकर समस्‍या से अगवत करा दिया गया है। कॉलेज के विद्यार्थियों, स्‍टॉफ सदस्‍यों ने आपके यहां गुहार लगाई हुई है मगर आपकी व्‍यस्‍तता के कारण कब्‍जाधारी अपने लक्ष्‍य में कामयाब हो रहे हैं। आपसे निवेदन है कि इस गुहार पर जल्‍द कार्रवाई करवाएं।

Share this content:

You May Have Missed