NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। आरयूआईडीपी चतुर्थ चरण परियोजना के अंतर्गत नोखा शहर में करवाये जा रहे सीवरेज एवं जल प्रदाय कार्यों के संबंध में सिटी लेवल कमेटी की बैठक बुधवार को कलेक्ट्र कार्यालय में जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में हुई। जिला कलक्टर ने माडिया में प्रस्तावित 7 एमएलडी एसटीपी हेतु आ रही बाधाओं के निवारण के लिए नगर पालिका नोखा के अधिकारियों को आरयूआईडीपी से समन्वय करते हुए निस्तारित करने का निर्देश दिया।
जिला कलक्टर द्वारा जलदाय विभाग के अधिकारियों को जल जीवन मिशन परियोजना के अंतर्गत नोखा शहर के लिए देशनोक से बिछाई जा रही पाईप लाईन एवं पंप हाउस का कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर आरयूआईडीपी परियोजना के लिए पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही समस्त कार्य निधारित अवधि एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में सदस्य सचिव अधिशाषी अभियंता दीपक मांडन, नगर निगम आयुक्त मंयक मनीष, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, बीकानेर विकास प्राधिकरण के अति. मुख्य अभियंता ललित ओझा, जन स्वा. अभिं. विभाग. एवं आरयूआईडीपी के अधिकारी उपस्थित रहे।
















