बीकानेर, (समाचार सेवा)। कुलपति ने किया राजस्थानी वेबिनार के पोस्टर का लोकार्पण , महाराजा गंगासिंह विवि में शनिवार 20 फरवरी को आयोजित होने वाली राजस्थानी वेबिनार के पोस्टर का विमोचन बुधवार को विवि कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने किया। समारोह में विवि के वित्त नियंत्रक संजय धवन, वेबिनार निदेशक प्रो सुरेश कुमार अग्रवाल, आयोजन सचिव व डॉ मेघना शर्मा शामिल रहे।
यह वेबिनार महाराजा गंगासिंह विवि के राजस्थानी विभाग व आइक्यूएसी की ओर से की जा रही है। आयोजन सचिव व राजस्थानी विभाग की प्रभारी डॉ मेघना ने बताया कि वेबिनार में साहित्यकार, चिंतक व शिक्षाविद् “नई शिक्षा नीति और मातृभाषा उन्नयन” विषय पर अपनी बात रखेंगे।



