Loading Now

updates

अवैध देशी पिस्‍टल के साथ एक को पकडा

Caught one with illegal country pistol

बीकानेर, (samacharseva.in)। अवैध देशी पिस्‍टल के साथ एक को पकडा,बीछवाल थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की बरामदगी के अपने अभियान के तहत शनिवार को आरसीपी कॉलोनी क्षेत्र से एक युवक को अवैध देशी पिस्‍टल के साथ गिरफतार किया है।

थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि इस मामले में देशनोक में लालमदेशर मगरा मूल के हाल बीकानेर में चौपडा कटला क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय मुकेश कुमार सारस्‍वत पुत्र भैराराम को पकडा है। उन्‍होंने बताया कि आरोपी के पास से देशी पिस्‍टल भी जप्‍त कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह यह हथियार कहां से लाया। इस कार्रवाई में साइबर सेल के कांस्‍टेबल दिलीप सिंह की विशेष भुमिका रही।

थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि आईजी बीकानेर प्रफुल कुमार, एसपी प्रहलाद सिंह के आदेशानुसार तथा एएसपी पवन कुमार मीणा व सीओ सदर पवन कुमार भदौरिया के निर्देशन में यह कार्रवाई हैड कांस्‍टेबल ओम सिंह की अगुवाई में कांस्‍टेबल पुष्‍पेन्‍द्र सिंह, रविन्‍द्र सिंह, विरेन्‍द्र सिंह, अम्रतलाल की टीम ने की है।

Share this content:

You May Have Missed