Loading Now

updates

श्रीडूंगरगढ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

case registered against the executive officer of sridungargarh municipality

बीकानेर, (समाचार सेवा)। श्रीडूंगरगढ नगर पालिका के अधिषासी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज, श्रीडूंगरगढ थाना पुलिस ने श्रीडूंगरगढ नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी भवानीशंकर व्‍यास के खिलाफ एक महिला व उसके पति के साथ मारपीट करने, महिला की लज्‍जा भंग करने, महिला व उसके पति को जातिगत गालियां निकालने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पीडिता ने पुलिस को बताया कि वह खुद और उसका पति नगर पालिका में चल रहे सफाई कर्मचारी मजदूर युनियन संघ दवारा चल रही हडताल के दौरान रात को पौने नौ बजे नगर पालिका के गेट बाहर लगे टेंट को सम्‍हालने के लिये पहुंचे थे।

इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भवानीशंकर व्‍यास ने पीडिता व उसके पति को पीटा, पीडिता की लज्‍जा  भंग करने का प्रयास किया। जातिसूचक गालियां निकाली तथा गेट पर लगे टेंट का सामान चोरी कर ले गए। सीओ श्रीडूंगरगढ दिनेश कुमार आरपीएस को मामले की जांच सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed