Loading Now

updates

रात में नाबालिगा को फोन कर बोलते हैं गंदी-गंदी बातें

Calling a minor in the night and talking dirty things

बीकानेर, (samacharseva.in)। रात में नाबालिगा को फोन कर बोलते हैं गंदी-गंदी बातें, बलदेव जांगू तथा उसका एक अन्‍य दोस्‍त रात में अपने क्षेत्र की एक नाबालिगा किशोरी को रात को फोन करके गंदी-गंदी बाते करते हैं। अश्‍लील बाते करते हैं। बलदेव व उसका दोस्‍त नाबालिगा को घर से उठाकर ले जाने की धमकियां भी देते हैं।

दोनो आरोपी पिछले कई दिनों से आये दिन नाबालिगा से छेडखानी भी करते हैं। इनकी इन हरकतों से तंग आकर अब नाबालिगा के परिजनों ने पुलिस से सहायता मांगी है। नाबालिगा के पिता  ने बुधवार को बलदेव तथा उसके दोस्‍त के खिलाफ बज्‍जू थाने में मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि आरोपी उसकी नाबालिगा पुत्री के साथ आये दिन छेडखानी करते हैं।

रात के समय फोन करके अश्‍लील बाते करते हैं, गंदी बाते बोलते हैं व उठाकर ले जाने की धमकी देते हैं। बज्‍जू थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में क्षेत्र के लूणा गांव निवासी बलदेव जांगू पुत्र मदनलाल जांगू तथा एक अन्‍य व्‍यक्ति के खिलाफ आईपीसीक की धारा 354-घ, तथा पोक्‍सो एक्‍ट की धारा 11 व 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच सब इन्‍सपेक्‍टर बजरंगलाल को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed