Samachar Seva

Mission Patrkarita

देवर ने कोल्‍ड ड्रिंक में नशा पिलाकर भाभी से किया दुष्‍कर्म  

NEWS HEADING rape

बीकानेर, (samacharseva.in)। देवर ने कोल्‍ड ड्रिंक में नशा पिलाकर भाभी से किया दुष्‍कर्मकोल्‍ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर अपनी भाभी से दुष्‍कर्म करने का एक मामला सामने आया है। इस मामले में  कोटगेट थाना पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी गंगाशहर निवासी सुशीलकुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार रानी बाजार में किराये के मकान में रहने वाली एक विवाहिता जिसकी दहेज को लेकर अपने पति से अनबन हो रखी है और वह अपने बच्‍चों के साथ अलग रहती है। पीडिता ने पीडिता ने शनिवार को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि उसके देवर ने गत वर्ष 25 अक्‍टूबर को उसे घर में अकेली पाकर दुष्‍कर्म किया।

क्‍योकिे उसका बेटा उस समय बीकानेर से बाहर गया हुआ था और बेटी की शादी हो जाने के कारण बेटी ससुराल गई हुई थी। इसका फायदा उठाते हुए देवर ने उसके घर आकर उसे नशीला पदार्थ मिला कोल्‍ड ड्रिंक पिला दिया और उसके साथ दुष्‍कर्म किया। थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि इस मामले में गंगाशहर निवासी आरोपी सुशील कुमार के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीडिता ने पुलिस को बताया कि दहेज को लेकर उसकी पति से कई बार अनबन हुई। इसलिये वह रानी बाजार में किराये के मकान में रहने चली गई थी। बीच में पति-पत्‍नी दोनों के बीच सुलह हो गई। तब पीडिता पति के साथ गंगाशहर में रहने लगी। बाद में दोनों के बीच दुबारा अनबन हो गई तब वह पुन- रानी बाजार में किराये के मकान में रहने चली गई।

इसी दौरान उसका देवर इसके पास आया और उसने कोल्‍ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर बेहोश किया। दुष्‍कर्म किया।