Samachar Seva

Mission Patrkarita

भाजपा पुराना शहर मण्डल की कार्यकारिणी घोषित

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। भारतीय जनता पार्टी पुराना शहर मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को की गई।

मंडल अध्‍यक्ष आशा आचार्य ने बताया कि कार्यकारिणी में छह उपाध्‍यक्ष बनाए गए हैं। इनमें श्यामसुंदर जोशी, चंदा गहलोत, ओम सुथार, कमल किशोर आचार्य, मुरलीधर दईया, मालचंद सुथार के नाम शामिल हैं। दो महामंत्री नियुक्‍त किए गए हैं। इनमें त्रिलोक नारायण पुरोहित, संजय शर्मा शामिल हैं। उन्‍होंने बताया कि कार्यकारिणी में अनीता मारू, रमेश आचार्य, विष्णुदत्त छंगाणी, सुनीलदत चौहान, जितेंद्र व्यास, अनादि पारीक को मंत्री बनाया गया है। साथ ही आनंद चौहान को कोषाध्‍यक्ष, गोपाल जोशी को प्रवक्‍ता, अरविन्‍द व्‍यास को मीडिया संयोजक, नितिन जोशी को आईटी सेल व कन्‍हैयालाल पुरोहित को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। मंडल अध्‍यक्ष आशा आचार्य ने बताया कि मण्डल की कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार तथा शहर जिलाध्याक्ष सुमन छाजेड़ की सहमति से घोषित की गई है।