Samachar Seva

Mission Patrkarita

पीबीएम अस्‍पताल में बाइक चोर गैंग सक्रिय

bikaner me bike chori copy

बीकानेर, (समाचार सेवा)। पीबीएम अस्‍पताल में बाइक चोर गैंग सक्रिय, लगता है बीकानेर के पीबीएम अस्‍पताल में बाइक चोर गैंग सक्रिय है। आए दिन अस्‍पताल परिसर से बाइक गायब होने की सूचना आती है। यहां सक्रिय बाइक चोर बाइक चोरी के लिये ना दिन का समय देखते हैं ना रात का।

बाइक चोर थोडी सी रैकी के साथ अस्‍पताल पहुंचे जरूरतमंद की व्‍यस्‍तता का फायदा उठाकर बाइक गायब कर रहे हैं। शुक्रवार 4 जून को अम्‍बेडकर कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय रामेश्‍वरलाल प्रजापत पुत्र केवलराम की बाइक पीबीएम के जनाना अस्‍पताल परिसर से चोर उडा ले गए।

इससे 24 घंटे ही पहले गुरुवार 3 जून को रात लगभग 8 बजे दम्‍माणी चौक निवासी 33 वर्षीय राहुल आचार्य पुत्र रामेश्‍वर लाल की  केंसर अस्‍पताल परिसर में रखी बाइक अज्ञात बाइक चोर ले गया। दोनों परिवादियों ने सदर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया हुआ है।

बाइक चोरों की धरपकड के लिये इस हैड कांस्‍टेबल साहबराम व हैड कांस्‍टेबल लक्ष्‍मण नेहरा को अलग अलग जांच सौंपी है।