Loading Now

updates

मारवाड अस्‍पताल के आगे से बाइक गायब

Bike missing from Marwad Hospital

बीकानेर, (samacharseva.in)। मारवाड अस्‍पताल के आगे से बाइक गायब, सदर थाना क्षेत्र में मारवाड अस्‍पताल के सामने से एक मोटर साइकिल गायब हो गई।  बाइक के मा‍लिक गोपेश्‍वर बस्‍ती में हैदरी मस्जिद के पीछे के निवासी 42 वर्षीय अशोक कुमार सुथार पुत्र पन्‍नालाल पे पुलिस को बताया कि उसने अपनी बाइक गत माह 7 अगस्‍त को मारवाड अस्‍पताल के सामने रखी थी। सुबह नौ बजे अज्ञात वाहन चोर बाइक चुराकर ले गया। हैड कांस्‍टेबल साहबराम को जांच दी गई है।

 नोखा तहसील परिसर से बाइक ले गया चोर

बीकानेर, (samacharseva.in) नोखा थाना क्षेत्र में नोखा तहसील कार्यालय परिसर से एक मोटर साइकिल अज्ञात वाहन चोर ले गया। नोखा में गजसुखदेसर गांव के निवासी 20 वर्षीय भंवरलाल मेघवाल पुत्र जगदीश मेघवाल ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर 15 सितंबर को सुबह लगभग साढे ग्‍यारह बजे उसकी बाई तहसील परिसर से चुरा ले गया। जांच एएसआई श्रवण कुमार को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed