Loading Now

updates

अगस्त क्रांन्ति सप्ताह संपन्‍न, पेश किए देशभक्ति गीत

August revolution week concluded, patriotic songs presented

बीकानेर, (samacharseva.in)। अगस्त क्रांन्ति सप्ताह संपन्‍न, पेश किए देशभक्ति गीत, स्‍वतंत्रता दिवस पर शनिवार को रवीन्द्र रंगमंच पर ’एक शाम देश के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अगस्त क्रांन्ति सप्ताह का समापन हुआ। कार्यक्रम में भंवरलाल प्रजापत, कंवरराम, इक्करामूदीन, भावना ग्रुप, दीपका प्रजापत, करणी सिंह सिसोदिया, दिव्या परीक ग्रुप, प्रवीण सिंह, नवीन आचार्य ने देश‍भक्ति पूर्ण कार्यक्रम पेश किए।

कोरोना यौद्धा स्काउटर व गाइड, रैंजर को प्रस्शति पत्र प्रदान किये गए। सांस्कृतिक संध्या का आगाज मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त भंवर लाल मेहरा के महात्मा गांधी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित के साथ हुआ। संचालन रविन्द्र हर्ष, ज्याति प्रकाश रंगा ने किया।

कार्यक्रम में एडीएम (शहर) सुनीता चौधरी, संजय आचार्य, साजिद सुलेमानी, जाकिर पठान, प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया, उपखण्ड अधिकारी मीनू  वर्मा,  उप महा पंजियक मुद्रांक ऋषि बाला श्रीमाली,  डॉ.विमला डूकवाल, मानमेन्द्र सिंह भाट,  विकास हर्ष आदि उपस्थित रहे।

Share this content:

You May Have Missed