Samachar Seva

Mission Patrkarita

अमित शाह,  धर्मेन्‍द्र प्रधान के बाद अब अर्जुन मेघवाल भी कोरोना की चपेट में

After Amit Shah, Dharmendra Pradhan, now Arjun Meghwal is also vulnerable to Corona

बीकानेर, (samacharseva.in)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धमेंद्र प्रधान के बाद अब बीकानेर के सांसद व केंद्रीय भारी उद्योग राज्‍य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। मेघवाल को शनिवार 8 अगस्त सुबह एम्स ट्रोमा सेंटर के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है।

मेडिसिन विभाग के डॉ नीरज निश्चेल के नेतृत्वे में मेघवाल का इलाज चल रहा है। चिकित्‍सकों का कहना है कि केन्‍द्रीय मंत्री मेघवाल को हालांकि कोरोना का हल्का संक्रमण है। उन्हें शारीरिक रूप से अधिक परेशानी नहीं है। उन्‍होंने बताया कि 60 साल से अधिक उम्र होने के कारण मेघवाल को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई।

इस वजह से उन्हेंन एम्सह ट्रोमा सेंटर में भर्ती किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धमेंद्र प्रधान के बाद अब कोरोना से पीड़ित हुए हैं। शाह और प्रधान गुरुग्राम स्थिेत मेदांता अस्पदताल में भर्ती हैं।