Samachar Seva

Mission Patrkarita

खाजूवाला में गैंगरेप, रावला मंडी की पीड़िता ने दर्ज कराया मामला

A girl from Rawla Mandi was gang-raped in Khajuwala, case registered

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। खाजूवाला थाना पुलिस ने रावला मंडी में निवासी एक युवती को खाजूवाला के एक घर में पिस्‍तौल दिखाकर गैंगरेप करने, मारपीट करने के आरोप में खाजूवाला निवासी शबनम, अली खान पुत्र शबनम, मैना पत्‍नी अली खान, करम खां, सुमन नायक व चार अन्‍य युवाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रावला मंडी निवासी पीड़िता ने खाजूवाला पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि खाजूवाला में अली खान व उसके पहचान वाले चार युवाओं उसके साथ बारी बारी से दुष्‍कर्म किया। पीड़िता के अनुसार खाजूवाला निवासी शबनम एक साल पहले उसके संपर्क में आई थी। शबनम ने उसे धर्म बहन का दर्जा दिया। इसके बाद उसका परिवार के साथ शबनम के घर आना जाना शुरू हो गया।

पिस्‍तौल दिखाकर धमकी दी

पीड़िता ने बताया कि रविवार 22 सितंबर 2024 की शाम से शबनम के घर खाजूवाला में थी। उसे शबनम ने ही फोन कर घर आने को कहा था। सोमवार 23 सितंबर को शबनम, अली खान, मैना, करम खां, सुमन नायक आदि ने उसकी पिटाई की। आरोपी अली खान ने पिस्‍तौल दिखाकर धमकी दी। अली खान उसे एक कमरे में ले गया जहां उसने व उसके चार साथियों ने उसका जबरन गैंगरेप किया।

गैंगरेप का वीडियो बनाया

अली नले धमकी भी दी कि इस सबका वीडियो बना लिया है। किसी को कहेगी तो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देगा। पीड़िता के अनुसार गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसे खाजूवाला से रावला जाने वाली बस में बिठा दिया। रावला में पीड़िता ने अपने पड़ोसियों को वारदात की जानकारी दी। मंगलवार 24 सितंबर को खाजूवाला थाने में आरोपियों के खिलाफ मारपीट व गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज की गई।