Samachar Seva

Mission Patrkarita

जोधपुर महानगर जिला न्यायाधीश व्यास सेवानिवृत्त

justice

बीकानेर, (samacharseva.in)। जोधपुर महानगर जिला न्यायाधीश व्यास सेवानिवृत्त, बीकानेर निवासी जोधपुर महानगर के जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री नरसिंह दास व्यास मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। वरिष्ठतम जिला न्यायाधीश व्यास ने 17 अप्रैल 2018 को जोधपुर महानगर जिला न्यायाधीश का पदभार संभाला था। एक जुलाई 1960 को बीकानेर शहर में जन्मे व्यास ने 25 जून 1990 को हनुमानगढ़ में बतौर न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्वाइन किया।

justice2

व्यास आरजेएस मैरिट मे दूसरे स्थान पर थे। व्यास ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोधपुर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ,एसीडी जज उदयपुर, विशिष्ट न्यायाधीश फैमिली कोर्ट के पदों पर अपनी सेवाएं दी। चार सितम्बर 2015 को जिला एवं सेशन न्यायाधीश जैसलमेर के पद पर पदस्थापित हुए। राजसंमद एवं श्रीगंगानगर में भी बतौर जिला जज सेवाएं दी। न्यायिक सेवा में रहते हुए उन्होंने 25 स्थानों पर लगभग 30 साल विभिन्न पदों पर कार्य किया। व्यास का झुकाव विधि शिक्षा की और रहा और विधि सम्बंधित अनेक डिग्रियां प्राप्त की।