Loading Now

updates

गाडी में साथ ले जाकर छीने 50 हजार रूपए

बीकानेर, (samacharseva.in)। गाडी में साथ ले जाकर छीने 50 हजार रूपए, सदर थाना क्षेत्र में म्‍यूजियम चौराहे के पास 3 अज्ञात लोगों जिनमें एक महिला भी शामिल थी ने रात के समय में चौराहे पर खडे एक व्‍यक्ति को अपनी गाडी में बिठाया रास्‍ते में उससे उसके 50 हजार रूपए छीन लिए और पिटाई भी की। श्री डूंगरगढ तहसील में सांवतसर गांव के निवासी राकेश बिश्‍नोई पुत्र गंगा विशन ने शुक्रवार शाम को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि इस माह 22 जून को रात 10 बजे अज्ञात आरोपियों ने उसे म्‍युजियम चौराहे के पास से अपनी गाडी में बैठाया।

पीडित के अनुसार आरोपियों ने रास्‍ते में उससे मारपीट की तथा उसके पास से 50 हजार रूपए छीन लिए। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 382 तथा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक उपनिरिक्षक अशोक कुमार को सौंपी गयी है।

Share this content:

You May Have Missed