Loading Now

updates

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की कार्यकारिणी का पुुर्नगठन

bikaner vyapar udhyog mandal

बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की कार्यकारिणी का पुर्नगठन किया गया है। मंडल के संस्थापक अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ ने बताया कि रविवार को मंडल की अतिआवश्यक बैठक आयोजित की गई।

RAGHURAJ-SINGH-RATHORE-PRESIDENT-300x214 बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की कार्यकारिणी का पुुर्नगठन
RAGHURAJ SINGH RATHORE (PRESIDENT)

बैठक में कार्यकारिणी का पुर्नगठन करते हुए मंडल में शिवरतन अग्रवाल  उर्फ फन्ना बाबू को मुख्य संरक्षक कन्हैयालाल बोथरा, नरपत सेठिया तथा कन्हैयालाल कल्ला  को संरक्षक बनाया गया है। मंडल में रघुराज सिंह राठौड़ संस्थापक अध्यक्ष, हेतराम गौड़, सोभागसिंह शेखावत उपाध्यक्ष, वेदप्रकाश अग्रवाल-कार्यवाहक सचिव तथा श्रीमती जयश्री को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि मंडल में सोनूराज आसुदानी को प्रवक्ता ईश्वरचंद बोथरा संगठन सचिव, श्रीलाल व्यास, विनोद भोजक, राजेश गोयल, अनिल तुलसियानी सहसचिव बनाया गया है। साथ ही मक्खनलाल अग्रवाल, ओम बिश्नोई ज्यानी, सचिन भाटिया, नवीन विश्नोई, सतीश पुरोहित, नारायणसिंह भाटी, महावीरकुमार प्रजापत, सुशील  शर्मा, मनोज टिकियानी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

मंडल की अतिआवश्यक मीटिंग में संरक्षक कन्हैयालाल बोथरा नरपत सेठिया, हेतराम गौड़, मक्खनलाल अग्रवाल, वेदप्रकाश अग्रवाल, सोनूराज आसुदानी, महावीर कुमार प्रजापत, सचिन भाटिया, सतीश पुरोहित, मनोज टिकियानी, रविंद्र जोशी, सुशील शर्मा आदि मौजूद थे।

Share this content:

You May Have Missed