बीकानेर पोलोटैक्निक कॉलेज की छात्राएं फहरा रही है देश में परचम
बीकानेर, (samacharseva.in)। भावना गुलाटी हीरोज ऑफ पोलोटैक्निक घोषित, बीकानेर पोलोटैक्निक कॉलेज की छात्राएं फहरा रही है देश में परचम, संभाग मुख्यालय स्थित राजकीय महिला पोलोटैक्निक कॉलेज से निकली छात्राएं आज देश और दुनिया में अपना परचम फहरा रही है। उनको हीरोज ऑफ पोलोटैक्निक घोषित किया गया है।

वर्ष 1992 की छात्रा भावना गुलाटी टैक्सटाइल डिजाइन विभाग, सुमनदीप कौर (वर्ष 2005-06), कॉस्ट्यूम डिजाईन एण्ड ड्रेस मेकिंग विभाग एवं भावना शर्मा (2004) इलेक्ट्रोनिक्स विभाग को हीरोज घोषित किया गया है। भावना गुलाटी ने बीकानेर महिला पोलोटैक्निक कॉलेज से 1992 में टैक्सटाईल डिजाईन में डिप्लोमा किया एवं बोर्ड ऑफ टैक्निकल एजूकेशन में तृतीय स्थान पर रही। डिप्लोमा करने के पश्चात् विभिन्न टैक्सटाइल फर्मों में डिजाइनर एवं अध्यापक के रुप में अपना योगदान दिया।



