Samachar Seva

Mission Patrkarita

डॉ. कल्ला ने किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान

Cabinet Minister Dr. BD Kalla

बीकानेर, (समाचार सेवा)।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी जयपुर एवं राजीव यूथ क्लब बीकानेर की ओर से रविवार को स्थानीय व्यास पार्क में नगर निगम चुनाव-2019 के प्रत्याशी एवं बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह में केबिनेट मंत्री डॉ. बी डी कल्ला, लोकसभा प्रत्याशी मदन मेघवाल, कांग्रेसी नेता कन्हैयालाल कल्ला, नारायण झंवर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राजकुमार किराडू एवं राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला ने नगर निगम चुनाव- 2019 के सभी कांग्रेस प्रत्याशीयों एवं बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।

मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री  डॉ. कल्ला ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कांग्रेस की नीति एवं रीति को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। डॉ. कल्ला ने इस अवसर पर प्रियंका गांधी के द्वारा यूपी पुलिस के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के लिए भर्त्‍सना की।

प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार किराडू. ने बताया कि यह कार्यक्रम उन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार करेगा जो जमीन से जुड़कर कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करता है। सम्मान समारोह में 80 वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशी/पार्षद व लगभग 300 से अधिक बूथ कार्यकर्ताओं का परम्परागत तरीके से शॉल माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।