Loading Now

updates

जसरासर गैंग रेप, थानेदार गुलाम नबी व एएसआई लूणाराम निलंबित

thanedar

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जसरासर गैंग रेप, थानेदार गुलाम नबी व एएसआई लूणाराम निलंबित, जसरासर गांव में हुए गैंगरेप मामले में जसरासर के थानेदार गुलाब नबी तथा एएसआई लूणराम को निलंबित किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं। थानेदार व एएसआई पर आरोप हैं कि उन्‍होंने गैंगरेप का मामला दर्ज करने में  लापरवाही की। अधिकारियों को भी इस मामले के बारे में गलत सूचनायें दी थीं।

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक शर्मा ने गुरुवार को जसरासर थाने पहुंचकर घटना की वास्‍तविक जानकारी की तथा दोनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार इस मामले में पहले एफआईआर गुमशुदगी की दर्ज की गई थी। गैंगरेप होने के बावजूद उच्‍चाधिकारियों को गुमशुदगी की रिपोर्ट दी गई।

Share this content:

You May Have Missed