बीकानेर, (समाचार सेवा)। डॉ. कल्ला से जानों, कैसे आयेंगे सच्चे दिन, आज बीकानेर में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बुलाकीदास कल्ला से एक निजी कार्यक्रम के दौरान हुई बाजचीत में कांग्रेस के सच्चे दिन आयेंगे के नारे के बारे में जानकारी चाही।
डॉ. कल्ला ने बताया भी कि किस प्रकार देश में सच्चे दिन लाये जाएंगे। डॉ. कल्ला इस बारे में क्या विस्तार से बताया आप खुद यह पूरा वीडियो देखकर सुन व समझ सकते हैं।
जानकारी में रहे इस चुनाव में कांग्रेस ने देशवासियों से देश में सच्चे दिन लाने का नारा देकर अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। गत चुनाव में भाजपा ने अच्छे दिन आयेंगे का नारा दिया था।
कांग्रेस का प्रयास है कि भाजपा के इस अच्छे दिन आयेंगे वाले नारे की हकीकत लोगों के सामने रखी जाए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे दिन के नारे को जुमला बताते हुए देशवासियों से देश में सच्चे दिन लाने का वादा किया है।
हां अच्छे दिन व सच्चे दिन के इन नारो में जनता क्या फैसला देती है ये देखना दिलचस्प जरूर होगा।


