नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। विज्ञान केवल अध्ययन का विषय ही नहीं भविष्य निर्माण का भी है प्रभावी माध्यम-डॉ. मेघना शर्मा, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर की इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा ने कहा कि विज्ञान केवल अध्ययन का विषय नहीं, बल्कि जीवन की समस्याओं के समाधान, समाज के विकास और भविष्य निर्माण का प्रभावी माध्यम है। डॉ. मेघना ने बेसिक पीजी महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय ‘इनोवेटिव साइंस एक्सपो-2026’ के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं।

Science is not merely a subject of study; it is also an effective medium for shaping the future — Dr. Meghna Sharma
डॉ. मेघना ने यहां प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों की विषयवस्तु, वैज्ञानिक अवधारणाओं, उपयोगिता एवं रचनात्मक पक्ष में गहरी रुचि दिखाई। विद्यार्थियों से उनके प्रोजेक्ट्स के पीछे की सोच, उनकी कार्यप्रणाली तथा समाज के लिए उनकी संभावित उपयोगिता के सम्बन्ध में संवाद किया। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ अपने प्रोजेक्ट्स की जानकारी साझा की।

विज्ञान केवल अध्ययन का विषय ही नहीं भविष्य निर्माण का भी है प्रभावी माध्यम-डॉ. मेघना शर्मा
डॉ. मेघना ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए उन्हें प्रयोग करने, नई संभावनाओं को तलाशने तथा अपने मौलिक विचारों को अभिव्यक्त करने के पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए। ऐसे आयोजन बच्चों एवं युवाओं में जिज्ञासा, तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास और समस्या समाधान की प्रवृत्ति को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित, महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष रामजी व्यास, गिरिराज खैरीवाल ने भी विचार रखे।

Science is not merely a subject of study; it is also an effective medium for shaping the future — Dr. Meghna Sharma
















