Samachar Seva

Mission Patrkarita

सरल हिंदी के प्रयोग से भाषा के साथ मज़बूत होगा जुड़ाव : डॉ. मेघना शर्मा

Using simple Hindi will strengthen the connection with the language Dr. Meghna Sharma

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। सरल हिंदी के प्रयोग से भाषा के साथ मज़बूत होगा जुड़ाव : डॉ. मेघना शर्मा, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर की एसोसिएट प्रोफेसर एवं इतिहास विभागाध्यक्ष तथा सेंटर फॉर म्यूजियम एंड डॉक्यूमेंटेशन की निदेशक डॉ. मेघना शर्मा ने कहा कि कार्यालयीन गतिविधियों में सरल हिंदी के प्रयोग से भाषा के साथ जुड़ाव मज़बूत होगा।

डॉ. मेघना भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र द्वारा हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत “हिंदी भाषा के ऐतिहासिक विकास चरण: वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी के प्रयोग तक” विषय पर आयोजित हिंदी कार्यशाला को मुख्‍य वक्‍ता के रूप में संबोधित कर रही थीं। उन्‍होंने हिंदी के ऐतिहासिक विकास, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी उपयोगिता तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के सरल एवं प्रभावी प्रयोग पर विचार रखे। डॉ. मेघना ने हिंदी को दैनिक कार्य-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

Using simple Hindi will strengthen the connection with the language Dr. Meghna Sharma1

Using simple Hindi will strengthen the connection with the language Dr. Meghna Sharma1

स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्‍मान

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएसएनएल के महाप्रबंधक बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र ओ. पी. खत्री ने की। इससे पूर्व डॉ. मेघना का महाप्रबंधक ओ. पी. खत्री द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उप महाप्रबंधक महेश व्यास सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लिया। कार्यशाला का संचालन सहायक महाप्रबंधक संचालन अजय चौधरी द्वारा किया गया।

विजेताओं को को किया सम्मानित

डॉ. मेघना ने कार्यक्रम के दौरान बीएसएनएल द्वारा हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। हिंदी श्रुतिलेख, स्वरचित काव्य पाठ, निबंध लेखन, हिंदी ज्ञान प्रतियोगिताओं के विजेताओं में भव्यांश चौहान, रूजल, किंजल गोस्वामी, गर्व गोठवाल, देवांश गोठवाल, मनोज चौहान, मोनिका मिनोचा, वीरेंद्र सिंह, विकास शर्मा, योगेश कुमार, श्रीनाथ पुरोहित, विकाश श्योरान आदि शामिल रहे।