Samachar Seva

Mission Patrkarita

कालासर में निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप, विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स किट वितरित

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। कालासर में निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप, विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स किट वितरित, ग्राम पंचायत कालासर में टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी एवं टीपीसीडीटी के सहयोग से कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया गया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की हड्डी-जोड़, सामान्य, नेत्र एवं स्त्री रोग संबंधी जांच कर परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालासर के विद्यार्थियों को अगस्त्या फाउंडेशन की ओर से इलेक्ट्रॉनिक्स किट वितरित की गईं।

इससे विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं तकनीकी शिक्षा का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। शिविर में सरपंच राम लक्ष्मण गोदारा सहित टाटा पावर, टीपीसीडीटी, अस्पताल के प्रतिनिधि, विद्यालय स्टाफ और ग्रामीण उपस्थित रहे।