Samachar Seva

Mission Patrkarita

अंतरराष्ट्रीय फोटो पत्रकार अज़ीज़ भुट्टा का सम्मान

Honoring international photojournalist Aziz Bhutta 33333

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। अंतरराष्ट्रीय फोटो पत्रकार अज़ीज़ भुट्टा का सम्मान, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फोटो पत्रकार अज़ीज़ भुट्टा का विभिन्न संस्थाओं की ओर से सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भुट्टा ने तीन दशक से अपने कैमरे के माध्यम से बीकानेर के सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को देश-दुनिया तक पहुंचाया है।

शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान के संयोजक अशफाक कादरी ने बताया कि जुलाई 2005 में बीकानेर में आए बवंडर का भुट्टा द्वारा खींचा गया छायाचित्र मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल से सम्मानित हुआ था।

वक्ताओं ने उनकी तस्वीरों को समाचारों के दस्तावेज के साथ इतिहास को संजोने का माध्यम बताया। भुट्टा ने वर्ष 2000 से 2007 तक बीकानेर-गंगाशहर में फोटोग्राफी प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से हजारों लोगों को प्रशिक्षण भी दिया।