Samachar Seva

Mission Patrkarita

मानक क्लब के विद्यार्थियों ने समझी जल शोधन प्रक्रिया

Students of the Standards Club learned about the water purification process.

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। मानक क्लब के विद्यार्थियों ने समझी जल शोधन प्रक्रिया, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के मानक क्लब की ओर से “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवबाड़ी के 40 विद्यार्थियों ने वल्लभ गार्डन स्थित 40 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का शैक्षणिक भ्रमण किया।

मानक क्लब मेंटर एवं BIS जिला रिसोर्स पर्सन मुकेश मोदी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने सीवरेज के जल को उपचारित कर पुनः उपयोग योग्य बनाने की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझा। प्लांट टीम ने विद्यार्थियों को स्क्रीनिंग, ग्रिट रिमूवल, प्राथमिक अवसादन, जैविक उपचार, द्वितीयक अवसादन, कीटाणुशोधन तथा उपचारित जल एवं स्लज के पुनः उपयोग सहित जल शोधन की सात चरणीय प्रक्रिया की जानकारी दी।

विद्यार्थियों ने प्लांट की कार्यप्रणाली को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताते हुए जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा के महत्व को समझा। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ तथा एसटीपी टीम के सदस्य मौजूद रहे।