नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सीनियर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 5 अक्टूबर से होगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न फुटबॉल क्लब एवं टीमें भाग लेंगी।
संघ के सचिव रहमत अली ने बताया कि आयोजन संयोजक भैरुरतन ओझा तथा आयोजन सचिव पूर्व सचिव अरविंद सिंह राठौड़ को बनाया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का बीकानेर का स्थानीय निवासी होना तथा AIFF के CRS पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है।
संघ अध्यक्ष ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह शेखावत ने खिलाड़ियों एवं क्लबों से अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया। प्रतियोगिता में बीकानेर फुटबॉल क्लब और सादुल फुटबॉल अकादमी सह-समन्वय करेंगे।
















