नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। प्राची सिंह ने तीरंदाजी में जीता स्वर्ण, 70वीं जिला स्तरीय माध्यमिक छात्र-छात्रा विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ।
एलबी डी स्कूल द्वारा आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में राष्ट्र सहायक स्कूल की विद्यार्थी प्राची सिंह ने अंडर-17 रिकर्व छात्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्राची ने हनुमानगढ़ में आगामी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए बीकानेर जिले की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
















