Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर की पूनम देहरादून युवा आदान-प्रदान शिविर में

Bikaner's Poonam at the Dehradun Youth Exchange Camp

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर की पूनम देहरादून युवा आदान-प्रदान शिविर में, करणी राजपूत कन्या छात्रावास बीकानेर की पूनम कंवर राठौड़ देहरादून में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान शिविर में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। पूनम कंवर राठौड़ चूरू जिले के डेह गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में करणी राजपूत कन्या छात्रावास बीकानेर में अध्ययनरत हैं।

यह शिविर युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में वंदे मातरम् कार्यक्रम के तहत देहरादून में होगा। इस शिविर के लिये पूनम सहित राजस्थान से 25 युवाओं का चयन किया गया है। प्रतिभागियों का चयन माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर किया गया है।

शिविर में राजस्थान के चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर सहित देशभर से कुल 125 युवा प्रतिभागी भाग लेंगे। 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के ये युवा विभिन्न राज्यों की कला, संस्कृति, साहित्य, खान-पान, वेशभूषा एवं विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।