Samachar Seva

Mission Patrkarita

केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व में अबूधाबी पहुंचा भारतीय प्रतिनिधिमंडल

Indian delegation led by Union Law Minister Arjun Ram Meghwal arrives in Abu Dhabi.

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व में अबूधाबी पहुंचा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, बीकानेर के सांसद तथा देश के विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल दो दिवसीय संयुक्त अरब अमीरात यात्रा के दौरान अबूधाबी में आयोजित 15वीं संयुक्त राष्ट्र अपराध निवारण एवं आपराधिक न्याय की बैठक में भाग लेने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। इस उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (UNODC) द्वारा 26 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2026 के दौरान किया जा रहा है।

15वीं संयुक्त राष्ट्र अपराध निवारण एवं आपराधिक न्याय बैठक में करेंगे भागीदारी

इस उच्चस्तरीय बैठक में विधि व न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल—“शांतिपूर्ण और समावेशी समाजों को सतत विकास के लिए सुनिश्चित करने हेतु अपराध निवारण, आपराधिक न्याय और विधि के शासन में तेजी लाना।” विषय पर भारत की ओर से अपना वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी का उद्देश्य डिजिटल युग के लिए आपराधिक न्याय प्रणाली के आधुनिकीकरण हेतु भारत की पहलों को प्रदर्शित करना है।

प्रमुख पहलुओं को प्रस्तुत किया जाएगा

इस दौरान भारत में लागू की गई नई आपराधिक न्याय प्रणाली—भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) तथा इनके कार्यान्वयन से जुड़े प्रमुख पहलुओं को भी विस्तार से प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, साइबर अपराध, आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य पर्यावरणीय अपराधों के संबंध में बेहतर अंतरराष्ट्रीय नीति निर्माण व कार्यान्वयन पर जोर दिया जाएगा।

इस उच्चस्तरीय बैठक के अलावा, भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच एक द्विपक्षीय बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा किया जाना प्रस्तावित है।