नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में राज्य स्तरीय समारोह में आयुर्वेद विभाग बीकानेर के सहायक निदेशक डॉ. जितेन्द्र सिंह भाटी को ‘ऑफिसर ग्रेड’ श्रेणी में राज्य स्तरीय धन्वंतरि पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा डॉ. जितेन्द्र सिंह भाटी को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयुष विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार, शासन उप सचिव गोपाल परिहार, निदेशक डॉ. आनन्द कुमार शर्मा, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) सुश्री ज्योति ककवानी, कृष्ण खंडेल एवं सेवानिवृत्त आईएफएस दीप नारायण पांडे, आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ राधेश्याम सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
















