Samachar Seva

Mission Patrkarita

पानी में डूबने 3 की और फांसी व जहरीला पदार्थ खाने से दो की मौत  

Three people died by drowning, while two others died—one by hanging and the other after consuming a poisonous substance.

उषा जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेर जिला अभय कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार 18 सितंबर को जिले के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध मर्ग की पांच सूचनाएं दर्ज की गईं। इनमें जहरीला पदार्थ खाने, पानी में डूबने तथा फांसी लगाने से मृत्यु के मामले शामिल हैं।

  1. सदर थाने की रिपोर्ट के अनुसार विनासर में रहने वाले आकाश (25) ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृतक मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिले का निवासी बताया गया है। घटना 17 सितंबर दोपहर करीब 2 बजे की है।
  2. गंगाशहर थाने की रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में चौधरी कॉलोनी की निवासी सोनी देवी (65) की पानी के कुंड में गिरने से मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार वह खाना खाने के बाद सो गई थीं। बाद में परिजनों ने उन्हें पानी के कुंड में गिरा पाया। पीबीएम अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
  3. श्रीडूंगरगढ़ थाने की रिपोर्ट के अनुसार गांव बाडेला निवासी मंगलाराम (36) की फांसी लगाने से मौत दर्ज की गई। रिपोर्ट के अनुसार मानसिक रूप से परेशान रहने के कारण उसने रोहिड़ा के पेड़ से फांसी लगा ली।
  4. बज्जू थाने की रिपोर्ट के अनुसार भवानीसिंह (20) की नहर में डूबने से मौत की सूचना दर्ज हुई। रिपोर्ट के अनुसार वह 17 सितंबर को अपने मित्रों के साथ कालीनाडी मेले में दर्शन के लिए गया था। नहर में स्नान करते समय पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया और उसकी मौत हो गई।
  5. बज्जू थाने की रिपोर्ट के अनुसार महाजन थाने के गांव फुलेजी के निवासी रामनिवास (20) की नहर में डूबने से मौत का मामला दर्ज हुआ। रिपोर्ट के अनुसार पांचपीठ की ढाणी के पास कोलायत लिफ्ट नहर में स्नान करते समय पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया।