Samachar Seva

Mission Patrkarita

प्रो. एचडी चारण को एबीवी-आईआईआईटीएम ग्वालियर के बीओजी चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (बीटीयू) के पूर्व कुलगुरु एवं स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए), भोपाल के चेयरपर्सन प्रो. (सेनि.) एचडी चारण को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (एबीवी-आईआईआईटीएम), ग्वालियर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बीटीयू के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। चेयरपर्सन के रूप में प्रो. चारण संस्थान की नीतिगत दिशा, दीर्घकालिक विकास योजनाओं, शैक्षणिक उत्कृष्टता और संस्थागत सुदृढ़ीकरण से जुड़े विषयों में मार्गदर्शन देंगे।

प्रो. चारण वर्तमान में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), नई दिल्ली की मानवीय मूल्य की राष्ट्रीय समिति के चेयरपर्सन भी हैं। तकनीकी शिक्षा एवं अकादमिक प्रशासन के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव है।