Samachar Seva

Mission Patrkarita

पार्श्वनाथ बगीची में पंच कल्याणक पूजा व सामूहिक क्षमापना

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) गंगाशहर मार्ग स्थित आदिनाथ भवन परिसर के भगवान आदिनाथ व शांतिनाथ जिनालय में श्री पार्श्वचन्द्रसूरि गच्छ जैन संघ की ओर से साध्वी पदम प्रभा व वयोवृद्ध साध्वी सुव्रता श्रीजी के सान्निध्य में पंच कल्याणक पूजा भक्ति संगीत के साथ हुई।

 पूजा में भगवान के गर्भ, जन्म, दीक्षा, केवलज्ञान और मोक्ष कल्याणक का स्मरण कर भजनों के माध्यम से आराधना की गई। भगवान आदिनाथ-शांतिनाथ के साथ दादा गुरु पार्श्वचन्द्रसूरि व भैरव प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार किया गया।

संघ अध्यक्ष रवीन्द्र रामपुरिया ने बताया कि पूजा के बाद श्रावक-श्राविकाओं ने परस्पर मिलकर जाने-अनजाने हुई भूलों के लिए क्षमायाचना की। इस अवसर पर पर्युषण पर्व के दौरान भगवान महावीर स्वामी जिनालय में प्रतिदिन विशेष अंगी रचना करने वाले युवा श्रावकों का संघ की ओर से अभिनंदन भी किया गया।