Samachar Seva

Mission Patrkarita

मेडिकल विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली और तनाव प्रबंधन के टिप्स

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) मेडिकल विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली और तनाव प्रबंधन के टिप्स,सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में ओरिएंटेशन सत्र के तहत इस्कॉन बीकानेर की ओर से 16 से 19 सितंबर तक चार विशेष सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें मेडिकल विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, तनाव प्रबंधन, मन की समझ और आंतरिक प्रसन्नता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जा रही है।

इस्कॉन बीकानेर के केंद्र प्रभारी संकर्षण प्रिय प्रभुजी ने बताया कि मेडिकल शिक्षा के दौरान पढ़ाई, प्रशिक्षण और भविष्य की जिम्मेदारियों के दबाव के बीच मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन बनाए रखना भी आवश्यक है। सेमिनारों में ‘लाइफस्टाइल मैनेजमेंट’, ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट’, ‘मैं और मेरा मन’ तथा ‘ध्वनि से वास्तविक सुख की खोज’ विषयों पर संवादात्मक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक सत्र में करीब 250 विद्यार्थियों की सहभागिता बताई गई है।

विद्यार्थियों को संतुलित दिनचर्या, समय प्रबंधन, खान-पान, विश्राम, तनाव से निपटने और सकारात्मक सोच के बारे में उपयोगी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वक्ताओं से संवाद कर अपने अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर इस्कॉन बीकानेर की ओर से विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया।