नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। व्यास कॉलोनी क्षेत्र में महिलाओं ने गणेश महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर 50 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक मराठी वेशभूषा धारण कर भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की।
महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन प्रस्तुत किए और नृत्य के माध्यम से भक्ति व्यक्त की। कार्यक्रम में गणपति के साथ भगवान श्रीराम, हनुमानजी, भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना भी की गई तथा गणेशजी को भोग अर्पित किया गया। आयोजक दीपशिखा विजय ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एकजुट कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है। समापन पर गणेशजी की आरती कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई।















