नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। नगर निगम बीकानेर के वार्ड 79 की कांग्रेस प्रत्याशी शीतल भाटी के पुरानी जेलरोड स्थित लेडी एल्गिन स्कूल के सामने के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ गुरुवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला ने किया।
समारोह में शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रत्याशी शीतल भाटी, प्रत्याशी प्रतिनिधि विकास तंवर सहित कार्यकर्ता व मोहल्लेवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्षद प्रत्याशी शीतल भाटी ने कहा कि शहर का विकास हम सब मिलकर करेंगे। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती भाटी और समर्थकों ने घर-घर जाकर वोट मांगे।