Loading Now

updates

लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में गूंजेगा “नंद के आनंद भयो”  

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) श्री कृष्ण जन्माष्टमी” पर शुक्रवार 4 सितम्बर को रात्रि 8:00 बजे से रात्रि 12:00 तक श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर में, “नंद के आनंद भयो -जय कन्हैया लाल की” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के मुख्य पुजारी नरोत्तम सेवग ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर में शुक्रवार रात्रि 12:00 बजे कंस-वध होगा। पंडित विजय शंकर व्यास भगवान की कथा करेंगे। श्रीकृष्ण भगवान की जन्म पत्री का वाचन होगा। आरती होगी। पंजीरी तथा पंचामृत का प्रसाद वितरण किया जाएगा।

आयोजन के पोस्टर का लोकार्पण गुरुवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर व्यास पीठाधीश्वर विजय शंकर व्यास तथा मंदिर के मुख्य पुजारी नरोत्तम सेवग ने किया।कार्यक्रम में सीताराम कच्छावा, महेंद्र सोनी, विनोद महात्मा, शिव प्रकाश सोनी, नरेंद्र शर्मा, अनिल सोनी, हनुमंत आसोपा, ब्रजेश मदान तथा नितिन सेवग उपस्थित रहे। यह समारोह लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के द्वारा बीकानेर विकास प्राधिकरण, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर तथा लोटस डेयरी के सहयोग से होगा। कार्यक्रम में स्थानीय तथा आमंत्रित कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

Share this content:

You May Have Missed