नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को होटल सागर के मोती महल सभागार में को लेकर भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संकल्प पत्र केवल चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि बीकानेर को विकसित, स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने का रोडमैप है।
इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व गृह मंत्री महाराष्ट्र कृपा शंकर सिंह, पूर्व राजसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास, पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी,
शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, आईटी सेल प्रभारी अविनाश जोशी, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रभारी महावीर सैनी मीडिया संयोजक कमल गहलोत, मनीष सोनी आदि मौजूद रहे।