NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर के देवेन्द्र सारस्वत को क्वानकिडो फैडरेशन ऑफ इंडिया की वेस्ट जोन कमेटी का प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया है। सारस्वत राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, दमन-दीव और दादरा एवं नगर हवेली में क्वानकिडो खेल के विकास, प्रचार-प्रसार और तकनीकी गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे।
सारस्वत वर्तमान में क्वानकिडो एसोसिएशन राजस्थान के स्टेट प्रेसीडेंट एवं क्वानकिडो फैडरेशन ऑफ इंडिया की नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य हैं। वे राष्ट्रीय स्तर पर रेफरी, जज, ब्लैक बेल्ट एग्जामिनर और टूर्नामेंट ऑब्जर्वर के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। फैडरेशन के सीईओ सतीश ढुल, एक्टिंग जनरल सेक्रेटरी अमित कुमार देवेन्द्र की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई।


