NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट जे.पी. आचार्य को द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (CIRC) द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए Insolvency, Bankruptcy and Valuation Standards Committee का Co-opted Member नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति 3 जुलाई को की गई। C A को license देने वाली संस्था ICAI ने बैंक curpect insolvency की commety मे देशभर से 10 members को शामिल किया है। इनमें एक सदस्य बीकानेर के J P Acharya हैं। को बनाया हैयह समिति दिवाला एवं शोधन अक्षमता (Insolvency & Bankruptcy) तथा वैल्यूएशन से जुड़े विषयों पर अध्ययन, सुझाव, व्यावसायिक मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं सदस्यों के कौशल विकास के लिए कार्य करती है।
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका को सुदृढ़ करना
समिति का उद्देश्य इन क्षेत्रों में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका को सुदृढ़ करना तथा व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। सीए आचार्य ने कहा कि वे ICAI एवं CIRC द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। आचार्य की इस उपलब्धि पर बीकानेर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, व्यावसायिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।


